{"_id":"699864312c96461d370aa1ec","slug":"rocks-fell-on-national-highway-5-halting-traffic-for-one-and-a-half-hours-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-154621-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर गिरी चट्टानें, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर गिरी चट्टानें, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात
विज्ञापन
किन्नौर के खारों पुल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर गिरी चट्टानें। संवाद
राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर गिरी चट्टानें, डेढ़ घंटे ठप रहा यातायात . बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद बहाल किया मार्ग
. रिकांगपिओ से काजा की ओर जाने वाले वाहन सवार हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/रिकांगपिओ। किन्नौर जिले के खारों पुल के पास एनएच-5 पर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे पहाड़ से भारी भरकम चट्टान गिर गई। इसके चलते मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह, काजा और स्पीति की तरफ वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से बंद हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पहाड़ से चट्टान दरकने का एहसास पहले ही हो गया था। इसके चलते वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था। मार्ग पर चट्टान गिरने के बाद बीआरओ ने युद्ध स्तर पर एनएच को बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे के कड़ी में मशक्कत के बाद भारी भरकम चट्टान को हटाया गया। सीमा सड़क संगठन के ओसी पवारी अक्षय दुबे ने बताया कि मुख्यालय रिकांगपिओं से पूह, काजा और स्पीति की तरफ छोटे और बड़े दोनों तरह की वाहनों की आवाजाही बराबर हो रही है।