फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rock falls from hillside onto car in Nerva; occupants have a narrow escapeRock falls from hillside onto car in Nerva; occupants have a narrow escape

Rampur Bushahar News: नेरवा में पहाड़ी से कार पर गिरा पत्थर, बाल-बाल बचे सवार

Thu, 30 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बानेट पर पत्थर गिरने से कार हुई क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा बाजार के पास डूंडी माता मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए। बुधवार शाम करीब सवा सात बजे यह कार नेरवा-पांवटा साहिब मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़ककर कार के बोनट पर आ गिरा। इससे कार का रेडिएटर फट गया। वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि, चालक और वाहन में सवार अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे। गनीमत यह रही कि यह पत्थर गाड़ी की छत या शीशे पर नहीं गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि डूंडी माता मंदिर के पास की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में बंदरों का डेरा रहता है। उनकी उछल-कूद के कारण अक्सर पत्थर सड़क पर गिरते रहते हैं। तेज हवाएं भी पत्थरों के गिरने का एक कारण बनती हैं। नेरवा-पांवटा साहिब सड़क अत्यंत व्यस्त मार्ग है। यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन और हजारों लोग गुजरते हैं। कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी भी इसी मार्ग से पैदल आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या नई नहीं है। वर्ष 2023 में इसी स्थान पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। इससे करीब तीस वर्ष पूर्व भी एक व्यक्ति की पत्थर लगने से जान चली गई थी।

प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की
व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा सहित स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से शिवलौती महाराज भवन से कॉलेज रोड तक पहाड़ी के किनारे सुरक्षा जालियां लगाने की अपील की है। साथ ही, क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की भी मांग की गई है ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article