फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Roads in Kinnaur villages are in bad condition

किन्नौर के गांवों में सड़कें बदहाल : मनीष

Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने जारी बयान में कांग्रेस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किन्नौर के गांवों में सड़कें बदहाल हैं। वहीं, दोनों पारंपरिक दलों ने पंचायत चुनावों को पैसे की राजनीति और ठेकेदारी नेटवर्क का अखाड़ा बना दिया है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। कांग्रेस और भाजपा ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो वर्षों से सत्ता और कमीशनखोरी की राजनीति का हिस्सा रहे हैं। दशकों तक बारी-बारी सत्ता में रहने के बावजूद किन्नौर के गांवों में सड़कें बदहाल हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा सुविधाओं की स्थिति दयनीय बनी हुई है। हिमाचल की राजनीति में व्याप्त ठेकेदारी प्रथा के कारण जनता का पैसा विकास के बजाय कुछ खास लोगों की संपत्ति बढ़ाने में खर्च हो रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने किन्नौर की जनता से जाति और पार्टी से ऊपर उठकर ईमानदार, शिक्षित और कर्मठ उम्मीदवारों को चुनने का आह्वान करती है ताकि पंचायतों में पारदर्शिता और वास्तविक विकास सुनिश्चित हो सके। अब समय परिवर्तन का है और जनता को भ्रष्ट एवं अवसरवादी राजनीति को नकारते हुए गांवों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article