फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road Transport Corporation buses are gasping for breath midway, villagers are angry

Rampur Bushahar News: आधे रास्ते में हांफ रहीं पथ परिवहन निगम की बसें, ग्रामीणों में रोष

Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Road Transport Corporation buses are gasping for breath midway, villagers are angry
रामपुर सराहर रूट पर चलने वाली बस छनाड़ी में हुई खराब, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानियां। संवाद
रामपुर और निरमंड उपमंडल में आए दिन खराब हो रहीं बसें
विज्ञापन

सराहर-रामपुर बस छनाड़ी के पास हांफी, स्कूली बच्चे परेशान
गाड़ियों से लेते रहे लिफ्ट, कई नहीं पहुंच पाए स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/नित्थर। ग्रामीण क्षेत्रों में पथ परिवहन निगम की खराब हो रही बसें यात्रियों के लिए परेशानियों का सबब बन रही हैं। निगम की बसें आए दिन आधे रास्ते में हांफ रही हैं। इसके कारण जहां स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अन्य यात्रियों की भी दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। निगम की बसों में सफर राम भरोसे है। क्षेत्र के लोगों में निगम की कार्यशैली को लेकर रोष है।
रामपुर से सराहर चलने वाली बस नित्थर उप तहसील की ग्राम पंचायत दुराह और लोट के सैकड़ों लोगों को फायदा पहुंचाती है। यह बस रामपुर से दोपहर 4:00 बजे बायल, कोयल, दुराह होते हुए लोट पंचायत के सराहर पहुंचती है। सुबह 7:00 बजे यह सराहर से चलती है। बस से दुराह के डवार्च गांव के बच्चे कोयल और दत्तनगर स्कूल के लिए ले जाते हैं। नौकरी पेशा लोग भी रामपुर, दत्तनगर, बायल के लिए ले सफर करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे छनाड़ी के पास बस हांफ गई, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, नौकरी पेशा लोग और खनेरी अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। वहीं रामपुर-कोयल-बायल-नित्थर-लुहरी-आनी बस भी शुक्रवार को टायर पंक्चर होने की वजह से अपने रूट पर नहीं चल पाई। इस वजह से आनस और उसके साथ लगते गांव के बच्चे स्कूल देरी से निजी वाहनों से पहुंचे और नित्थर से लूहरी की तरफ जाने वाले लोग भी अपने गंतव्य नहीं पहुंच पाए। इसके अलावा रामपुर के साथ लगते डकोलढ़ में भी एनएच पांच किनारे तकनीकी खराबी के चलते निगम की बस तीन दिन से खड़ी है। आए दिन आधे रास्ते में निगम की बसें हांफने से लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं।
विज्ञापन

उधर, पथ परिवहन निगम रामपुर अड्डा प्रभारी स्वरूप दीवान ने कहा की तकनीकी खराबी के कारण समस्या पेश आई है। बसों की कमी के कारण खराब हुई बसों की जगह नहीं भेज पाए। जैसे ही नई बसें आएंगे, स्थिति ठीक हो जाएगी।

रामपुर सराहर रूट पर चलने वाली बस छनाड़ी में हुई खराब, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानियां। संवाद

रामपुर सराहर रूट पर चलने वाली बस छनाड़ी में हुई खराब, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed