{"_id":"6abe446e32673f4ce4005127","slug":"road-reaches-panvi-panchayat-office-and-school-rampur-hp-news-c-178-1-ram1017-171183-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पानवी पंचायत कार्यालय और स्कूल तक पहुंची सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पानवी पंचायत कार्यालय और स्कूल तक पहुंची सड़क
विज्ञापन
किन्नौर के पानवी गांव तक पहुंची सड़क। संवाद
दो विद्युत प्रोजेक्टों के सहयोग से हो रहा सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)।
उपमंडल निचार की पानवी पंचायत कार्यालय और स्कूल तक सड़क पहुंच गई है। इस सड़क के निर्माण के लिए तारंडा हाईड्रो प्रोजेक्ट और विद्युत उत्पादन कंपनी जेएसडब्लयू करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करेगा। अभी कुछ बजट पंचायत को मिल चुका है, जबकि कुछ राशि अभी प्राप्त होनी है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने के लिए प्रधान यशवंत सिंह, उपप्रधान रविंद्र नेगी, बीडीसी सदस्य हिम्मत नेगी, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने मुख्य भूमिका निभाई। कई ग्रामीणों ने अपनी बगीचों की जमीन भी सड़क निर्माण के लिए दी है। पंचायत कार्यालय तक सड़क पहुंच जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। प्रधान यशवंत सिंह ने बताया कि साल 2016 में इस सड़क का प्राक्कलन तैयार किया गया था, लेकिन काफी साल तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। अब उनके कार्यकाल में सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। सड़क सभी ग्रामीणों के सहयोग निकाली जा रही है। पानवी गांव का विकास सभी पंचायत प्रतिनिधियों का लक्ष्य है। इस सड़क के निर्माण से पानवी गांव, पंचायत कार्यालय और स्कूल के सीधे पहुंच हो जाएगी। इससे पहले इन स्थानों पर आने के लिए लंबा सफर करना पड़ता था। उन्होंने जमीन दान करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट किया।