{"_id":"5e6f800f8ebc3ea819095ed9","slug":"road-rampur-hp-news-sml3276790123","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगणू जांगलिख सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए 20 मार्च तक का अल्टिमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांगणू जांगलिख सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए 20 मार्च तक का अल्टिमेटम
विज्ञापन
रोहड़ू। तांगणू-जांगलिख पेखा दिऊदी माईला विकास संघर्ष समिति ने सड़क निर्माण में तेजी लाने के लिए 20 मार्च तक का समय दिया है। समिति ने सोमवार को एसडीएम रोहड़ू को ज्ञापन सौंपकर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
समिति के सदस्य राजिंद्र घमटा, संजीव भुगवान, अनूप कुमार नेगी, संजीव मेहता, दीवान सिंह, बलवीर सिंह, प्रीतम सिंह, चेत राम, कपिल देव, संजय, भगत चंद, शिशांत और प्रेम शांउटू ने बताया कि सोमवार को एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा से समिति का प्रतिनिधिमंडल तांगणू-जांगलिख सड़क निर्माण को लेकर मिला। सड़क निर्माण में बरती जा रही लेटलतीफी के कारण प्रतिनिधिमंडल ने 17 मार्च को लोनिवि कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया था लेकिन एसडीएम रोहडू ने 20 मार्च तक सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद समिति ने प्रशासन को 20 मार्च तक का समय दिया है। अगर सड़क का कार्य तेजी से शुरू नहीं हुआ तो समिति 20 मार्च के बाद धरना प्रदर्शन करेगी। लोनिवि कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके लिए लोनिवि और स्थानीय प्रशासन जिम्मेवार होगा। उन्होंने बताया कि सड़क का समय पर निर्माण न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।