{"_id":"61631b5d8ebc3ea65c3adac9","slug":"road-opened-rampur-hp-news-sml3867866109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागीपुल सराहन सड़क एक सप्ताह बाद यातायात के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागीपुल सराहन सड़क एक सप्ताह बाद यातायात के लिए बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नित्थर (कुल्लू)। आउटर सिराज के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार बागा सराहन को जोड़ने वाली बागीपुल सराहन सड़क एक सप्ताह बाद यातायात के लिए बहाल हो गई है। भारी बारिश के कारण सड़क पर बना डंगा ध्वस्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य कर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
निरमंड विकास खंड की ग्राम पंचायत सराहन को जोड़ने वाली बागीपुल सराहन सड़क बागीपुल से 7 किलोमीटर आगे डंगा ढहने के कारण अवरुद्ध हो गई थी। ऐसे में क्षेत्र के सैकड़ों बागवानों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों को परेशानियां झेलनी पड़ रही थीं। करीब एक सप्ताह में विभाग ने डंगा लगाकर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। लोगों ने मार्ग बहाल होने से राहत की सांस ली है। देश-विदेश से बागा सराहन की खूबसूरती निहारने के लिए सैलानी पहुंचते हैं। मार्ग बाधित होने से झलैर, ढलैर, डीयाउगी और सराहन के लोगों को सुबह चार बजे गाड़ी तक दूध पहुंचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।
स्थानीय पंचायत प्रधान प्रेमचंद ठाकुर ने मार्ग बहाल करने पर लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि अब मार्ग पर बड़े और छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है।