{"_id":"5dd2a3318ebc3e54e95eb952","slug":"road-maintanas-rampur-hp-news-sml314585088","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोवारी से पूह तक लगेंगे क्रश बैरियर, खर्च होंगे पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोवारी से पूह तक लगेंगे क्रश बैरियर, खर्च होंगे पांच करोड़
विज्ञापन
पांच करोड़ से लगेंगे पोवारी से पूह तक क्रश बैरियर।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पोवारी से पूह तक करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से क्रश बैरियर लगेंगे। करीब 56 किलोमीटर नेशनल हाईवे-पांच पर इस दिनों कार्य जोरों पर चला हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने किन्नौर में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया है।
सीमा सड़क संगठन की ओर से इन दिनों एनएच पांच पर पोवारी से लेकर पूह तक क्रश बैरियर लगाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। बीआरओ ने सुरक्षा की दृष्टि से अब तक पोवारी से पूह की तरफ करीब सात हजार मीटर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर क्रश बैरियर लगा दिए हैं। अब आठ हजार मीटर के क्षेत्र में बैरियर लगाने हैं। संगठन के पास इस कार्य को पूरा करने के लिए करीब पांच करोड़ का बजट का प्रावधान है।
पूह खंड के दावा छेरिंग नेगी, राम जगत नेगी, कर्ण लोक्टस, राजेंद्र सिंह, सुनील नेगी, ज्ञानचंद नेगी, संजीव नेगी, सोनू नेगी, बलदेव सिंह नेगी, विश्वजीत सिंह नेगी, सुजाता नेगी, सरोज नेगी, मनोरमा नेगी और सुषमा नेगी सहित अन्य लोगों ने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री, वन निगम उपाध्यक्ष और सीमा सड़क संगठन का आभार जताया है। वहीं इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि जिले आए दिन हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सीमा सड़क संगठन की ओर से यह पहल शुरू की गई है। अब तक बीआरओ ने पोवारी से पूह तक करीब 15 हजार मीटर क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट पर करीब सात हजार मीटर क्षेत्र में क्रश बैरियर लगा दिए हैं। वहीं अभी अन्य आठ हजार मीटर क्षेत्र में क्रश बैरियर लगाने का कार्य जोरों पर चला हुआ है। जल्द ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसके लिए बजट का भी बराबर प्रावधान है।