फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road in Seripul is sinking, 12/20 It becomes a challenge to transport lakhs of apple boxes from the valley to the market.

Rampur Bushahar News: धंस रही सेरीपुल में सड़क, 12/20 घाटी की लाखों सेब की पेटियां मंडी पहुंचाना बना चुनौती

Tue, 13 Aug 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Road in Seripul is sinking, 12/20 It becomes a challenge to transport lakhs of apple boxes from the valley to the market.
सेरी पुल के पास ध्ंस रहा सपंर्क मार्ग
सेरीपुल में लगातार धंस रही मुख्य सड़क, वाहनों के पहिये जाम
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, पेटियों को पीठ पर ढोने को मजबूर
अतिरिक्त पैसा खर्च करने के साथ-साथ मंडियों में भी देरी से पहुंच रही सेब की खेप

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारी बारिश के चलते रामपुर-मझाली सड़क का सेरीपुल में धंसने का सिलसिला जारी है। इस कारण वाहनों के पहिये पूरी तरह से जाम हो गए हैं। राहगीर खतरे के साये में पैदल सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, रामपुर-रोहड़ू सड़क भी नरेण में बाधित है। बीते तीन दिनों से यातायात ठप पड़ा हुआ है। गौर हो कि 12/20 घाटी को जोड़ने वाली सड़क सेरीपुल में लगातार धंस रही है। तीन दिन दिन से यातायात पूरी तरह से ठप है। निगम की बस सेवाएं भी बंद हैं। बागवानों को भी अपनी नकदी सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। यातायात ठप होने से सेब की पेटियों को पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। 12/20 घाटी के अणु-राक्षी, करेरी, परोग, राहणू, प्रांदली, हुंदल, बासा, लटेला, देवठी, चाकली, जगोट, सुम, कमसारी, मतेना, बरकल, उर्मण, जोगणी सहित अन्य निचले क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन सेरीपुल में सड़क अवरुद्ध होने के कारण बागवानों को जहां अतिरिक्त खर्चा करना पड़ रहा है, वहीं सेब की पेटियां भी मंडियों में देरी से पहुंच रही है। ऐसे में हजारों बागवानों पर दोहरी मार पड़ रही है।

देवठी पंचायत के पूर्व प्रधान टीकम सेनी, प्रेम चौहान, सुनील चौहान, सनम और जवाहर सिंह ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण बागवानों के साथ-साथ चार पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेरीपुल में सड़क धंसने के कारण सेब की पेटियों सहित रोजमर्रा के सामान को पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बहाल करने और यहां हो रहे भूस्खलन की समस्या का स्थायी निपटारा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


सड़क धंसने का क्रम जारी
भारी बारिश के कारण सेरीपुल में सड़क धंसने का क्रम जारी है। मौके पर सड़क को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। - शोभा राम, एसडीओ लोक निर्माण विभाग तकलेच

सेरी पुल के पास  ध्ंस रहा सपंर्क मार्ग

सेरी पुल के पास ध्ंस रहा सपंर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article