फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road in bad condition

Rampur Bushahar News: पेरी सराहर संपर्क सड़क पर जगह-जगह ढहे डंगे, हादसे का खतरा

Sat, 08 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो वर्ष पूर्व पांच स्थानों पर बरसात से क्षतिग्रस्त हुए हैं डंगे
विज्ञापन

बजट के बावजूद नहीं सुध रही सड़क की हालत, ग्रामीणों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की लोट पंचायत के हजारों ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाले पेरी सराहर सड़क की हालत दो वर्ष से दयनीय बनी हुई है। वर्ष 2023 में भारी बरसात के कारण जगह-जगह डंगे ढह गए थे, जिस कारण सड़क पर सफर करना असुरक्षित बना हुआ है। बजट के बावजूद लोक निर्माण विभाग सड़क की हालत नहीं सुधार रहा, जिस कारण ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।

गौर हो कि पेरी से सराहर सड़क की हालत बीते दो वर्ष से खस्ता बनी हुई है। आलम यह है कि सड़क पर कभी भी कोई हादसा पेश आ सकता है। उपतहसील की लोट पंचायत के तहत आने वाले शाह, सराहर और पेरी गांव को सड़क जोड़ती है। शाह गांव से आगे करीब पांच स्थानों पर बरसात से डंगे ढह गए हैं, जिससे सड़क बेहद तंग हो गई है। यहीं से रोजाना बस सराहर के लिए जाती है और सराहर गांव के लिए बनी कैंची भी बेहद तंग है, जिस कारण बस चालक को पांच से अधिक बार बस को आगे-पीछे कर आगे बढ़ाना पड़ता है। ऐसे में यहां जोखिम भी बना रहता है। लोट पंचायत उप प्रधान सुरेश ठाकुर का कहना है कि सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गाड़ी चलानी पड़ती है। सडक़ की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान भी हो चुका है। टेंडर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। स्थानीय ग्रामीण विनोद कुमार, सुशील कुमार, सुभाष, देवेंद्र, मेजा सिंह रावत सहित अन्य का कहना है कि सडक़ की सुध 2023 की बरसात के बाद विभाग ने नहीं ली है। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता कमल देरटा ने बताया कि सड़क की मरम्मत के टेंडर हो गए हैं, जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed