{"_id":"5d640eb48ebc3e01622a062b","slug":"road-damage-rampur-hp-news-sml3052385198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की हालत सुधारने को एसडीएम के दरबार पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की हालत सुधारने को एसडीएम के दरबार पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
आनी में सड़क की खस्ताहालत को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में बरसात और भूस्खलन के कारण क्षेत्र की अधिकतर सड़कों को काफी क्षति पहुंची है। सबसे अधिक नुकसान गुगरा-कुटवा सड़क को हुआ है। सड़क की खस्ता हालत के चलते बीते कई माह से निगम की बस सेवा भी बंद पड़ी है। इसी मुद्दे को लेकर देवठी पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और एसडीएम आनी चेत सिंह से मिलकर जल्द समस्या दूर करने बारे लिखित पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि दो दिन में सड़क बहाल नहीं की जाता तो ग्रामीण उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
क्षेत्र के ग्रामीण ज्ञानचंद, रूपलाल, गोपाल, जीवन, संजीव, बली राम सहित अन्य ने बताया कि एक माह से गुगरा-कुटवा सड़क में डंगे और भारी भूस्खलन होने से सड़क में जगह-जगह मलबा पड़ा हुआ है। लंबा समय बीतने के बाद भी लोक निर्माण विभाग दलाश ने सड़क को बहाल करने में कोई भी कदम नहीं उठाया है, जिससे देवठी पंचायत के 10 गांव के लोग अपने घर को राशन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। क्षेत्र में सेब सीजन भी चल रहा है और सेब की फसल मंडी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। यदि जल्द ही सड़क बहाल नहीं की गई तो सेब सड़कों पर ही सड़ जाएगा। पंचायत क्षेत्र के डौहवी, डींग, नथाल, कुटवा, धार शरण, धार कैंची सहित सभी गांव के लोग परेशानियां झेल रहे हैं।
वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह के अनुसार गुगरा-कुटवा सड़क को ठीक और बस रूट बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही सड़क बहाल कर दी जाएगी। जल्द ही सड़क बहाल कर दी और बस रूट भी बहाल कर दिया जाएगा।