Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road construction work started from NH 5 to JNV Theog

Rampur Bushahar News: एनएच पांच से जेएनवी ठियोग के लिए शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य

Fri, 17 Jan 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Road construction work started from NH 5 to JNV Theog
एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा स्कूल परिसर में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए
स्कूल, विद्यार्थी और अभिभावकों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। एनएच-पांच से जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया। यह कार्य ठियोग के एसडीएम मुकेश शर्मा और जेएनवी ठियोग की प्रधानाचार्य संगीता शौनिक की उपस्थिति में शुरू हुआ। स्कूल के अभिभावक शिक्षक परिषद के सदस्य सुरेंद्र पुहरता ने कहा कि इस पहल ने न केवल स्कूल के बुनियादी ढांचे को बढ़ाया है, बल्कि बच्चों के लिए सीखने के माहौल में भी काफी सुधार किया है। अभिभावकों को बोर्डिंग स्कूल में अपने बच्चों से मिलने के लिए कच्ची सड़क पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। प्रधानाचार्य ने यह मामला उपायुक्त अनुपम कश्यप के समक्ष उठाया था। स्कूल के औचक दौरे के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सड़क की हालत देखी और विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में स्कूल अधिकारियों को आश्वासन दिया कि शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूल का संचालन फिर से शुरू होने से पहले पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। उपायुक्त ने सड़क को पक्का करने के लिए शुरुआती 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की, जिसके बाद परियोजना पर काम शुरू हुआ। प्रधानाचार्य संगीता शौनिक ने उपायुक्त का धन्यवाद करते हुए कहा कि परियोजना की सुचारु शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, विशेष रूप से उपायुक्त और एसडीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क हमारे छात्रों, उनके परिजनों और स्थानीय निवासियों को राहत पहुंचाने का कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed