फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed

भूस्खलन से 15/20 क्षेत्र की तीन सड़कें हुई बंद

Wed, 14 Aug 2019 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर मंडल के तहत आने वाले दुर्गम क्षेत्र 15/20 की तीन सड़कें भूस्खलन के कारण बंद पड़ी हैं। इस कारण बीमार लोगों, जरूरी सामान और बागवानों को सेब की पेटियों को मंडी पहुंचना मुश्किल हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण क्षेत्र के लोग परेशानियां झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की चंडी बरांडा सड़क बस एक महीने से बंद पड़ी है। किन्फी-कूट सड़क बार-बार भूस्खलन के कारण बंद हो रही है। यहां परिवहन निगम की बस भी बीते रोज से सड़क बाधित होने के कारण फंसी हुई है। लबाना-सदाना सड़क में भूस्खलन से बार-बार सड़क बंद हो रही है, जिस कारण बागवान और ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। चंडी बरांडा सड़क में करीब एक माह से डंगा गिरने से 108 एंबुलेंस, बस और बड़ी गाड़ियों के लिए सड़क बंद पड़ी है, जिस कारण चंडी बरांडा के ग्रामीणों को ज्यादा भाड़ा देकर टैक्सी से पहुंचना पड़ रहा है या पैदल सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग की एसडीओ नवेदिता नेगी ने बताया कि लबाना सदाना और फांचा सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। कूट सड़क में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मशीन काम नहीं कर पा रही है, जबकि चंडी बरांडा सड़क में दीवार गिरने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही बंद पड़ी है। आगामी तीन-चार दिनों में इस सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed