फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road closed for one year, students, employees and gardeners upset

Rampur Bushahar News: एक साल से रास्ता बंद, विद्यार्थी, कर्मचारी और बागवान परेशान

Wed, 03 May 2023 10:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के खनेरी अस्पताल-सरलापरोग वाया रचोली संपर्क सड़क ऊपरी पहाड़ी दरकने के कारण एक साल से बंद पड़ा हुआ है। सरलापरोग में डंगा ढहने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर रचोली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा से भी एक वर्ष पूर्व बाधित मार्ग को बहाल करने को लेकर लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन

बावजूद इसके एक वर्ष बीत जाने के बाद भी लोक निर्माण विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। पंचायत प्रधान वीना शड़ेल ने कहा कि वैकल्पिक खनेरी अस्पताल कॉलोनी-सरलापरोग संपर्क सड़क सरलापरोग में भूस्खलन होने और डंगा गिरने के कारण काफी समय से बंद पड़ी हुई है। सड़क बंद होने से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से ग्राम पंचायत रचोली, लालसा, डंसा, धारगौरा, गोपालपुर, दोफदा और मशनू पंचायत की जनता लाभान्वित होती है।
विज्ञापन

शहर के साथ सटी रचोली पंचायत में आए दिन जाम लगा रहता है। जाम की समस्या से हजारों लोग जूझ रहे हैं। सेब सीजन के दौरान तो जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती है। कई घंटों तक स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और बागवानों सहित अन्य लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में बाधित सड़क को बहाल करने से जाम से हजारों लोगों को निजात मिलेगी। वहीं, लोगों की समय की बचत भी होगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द सड़क को जनहित में बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। चार दिन के भीतर उक्त सड़क को बहाल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
रजनीश बहल, एक्सईन, रामपुर, लोक निर्माण विभाग

दो माह बाद शुरू होगा सेब सीजन
रामपुर उपमंडल के उक्त पंचायतों के क्षेत्रों में करीब दो माह बाद सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि सड़क बहाल नहीं हुई तो बागवानों को भी अपनी हजारों सेब की पेटियों को मंडियों तक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जाम की स्थिति के कारण समय पर मंडियों में सेब नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed