फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road closed for four month

Rampur Bushahar News: काफनू-यांगपा-क्राबा सड़क पर चार माह से यातायात ठप

Sat, 12 Aug 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sat, 12 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
road closed for four month
काफनू यंागपा संपर्क मार्ग चार माह से बंद । जागरूक पाठक
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के कई स्थानों पर जनजीवन अभी भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। इस वर्ष भारी बरसात के कारण सड़कों को भारी क्षति पहुंची है। कई स्थानों पर तो सड़कों का नामोनिशान तक मिट चुका है, जिसके चलते हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला किन्नौर के काफनू-यांगपा-क्राबा सड़क पर भी बीते चार माह से वाहनों के पहिये थमे हुए हैं। मार्ग पर पूरी तरह से यातायात ठप है और हजारों लोगों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण गत मई से सड़क बंद हो गई है। कई स्थानों पर तो सड़क का नामोनिशान तक नहीं है और जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। 10 जुलाई को भावा खड्ड में बाढ़ आने से होमते के पास करीब 200 मीटर सड़क बह गई। ऐसे में यांगपा-1 और क्राबा पंचायत के हजारों लोगों की परेशानियां बरकरार हैं। सड़क बंद होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को खाद्य सामग्री पीठ पर उठाकर घर पहुंचानी पड़ रही है। इसके अलावा किसान-बागवानों को अपनी सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। यदि आगामी समय में सड़क बहाल नहीं हुई तो सेब फसल पर संकट खड़ा हो सकता है। ग्राम पंचायत क्राबा के तहत आने वाले गांव क्राबा, होए, सूरचो और पंचायत यांग्पा-1 सड़क से लाभान्वित होती हैं, यातायात ठप होने से हजारों लोग परेशान हैं। हालांकि होमते के पास लोक निर्माण विभाग ने अभी तक 120 मीटर सड़क तैयार कर दी है।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान क्राबा तेंजिन नेगी, उपप्रधान कुशक पाल नेगी, उपप्रधान यांग्पा यशपाल नेगी, उपदेश नेगी, नरेश नेगी, राजेश नेगी, राजकुमार नेगी, शर्मिला नेगी, जयवंती नेगी, देवा चारस नेगी और मदन नेगी ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के सहायक अभियंता प्रमोद नेगी का कहना है कि मई से लेकर अभी तक भारी बरसात से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। चार जेसीबी मशीनें और दर्जनों मजदूर सड़क बहाल करने में जुटे हुए हैं। जल्द ही बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed