{"_id":"64c3f8c34eadc68d5806fb76","slug":"road-closed-due-to-land-sliding-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-3384-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीन दिन में खुलेगी चौपाल-देवत-कुंबड़ा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीन दिन में खुलेगी चौपाल-देवत-कुंबड़ा सड़क
Fri, 28 Jul 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की 18 किलोमीटर लंबी चौपाल-देवत-कुंबडा मार्ग बीते बीस दिन से बंद है। ग्राम खारू में प्रेम जनदेव का तीन मंजिला पक्का घर पूरी तरह से सड़क पर झुक गया है। गांव दुईना में भी भारी भूस्खलन से सड़क का नामोनिशान मिट गया है। एसडीएम चौपाल नरायण चौहान ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत देवत का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के लिए घर का हिस्सा हटाया जा रहा है। जो सड़क धंस गई है उसे भरने के लिए दो से तीन दिन लगेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क पर जहां निजी भूमि को काटने से जो लोग रोक रहे थे वे अब मान गए हैं। सड़क खोलने का कार्य आरंभ हो जाएगा। एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी सुरक्षा दीवारें लगा दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन