{"_id":"6745d41b11990d1be802d61a","slug":"road-blocked-due-to-landslide-in-seripul-rampur-bushahr-shimlaroad-blocked-due-to-landslide-in-seripul-rampur-bushahr-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-125427-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेरीपुल में फिर भूस्खलन से सड़क बाधित, बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेरीपुल में फिर भूस्खलन से सड़क बाधित, बड़े वाहनों की आवाजाही रोकी
विज्ञापन
चार पंचायतों को जोड़ने वाली सेरी पुल सड़क मंगलवार को भू स्खलन के चलते अवरुद्ध
चार पंचायताें का यातायात प्रभावित, हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में झेलनी होंगी परेशानियां
राहत कार्य में जुटा लोक निर्माण विभाग, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में स्थायी समाधान की मांग उठा रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा/रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के 12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों की दुश्वारियां फिर से बढ़ गई हैं। भूस्खलन होने से सेरीपुल में सड़क फिर बाधित हो गई है। इससे हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। बरसात के मौसम में हर वर्ष यहां भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस कारण सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो जाती है। इस साल भी बरसात में यह सड़क कई बार बाधित होती रही, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया। अब सर्दियों के दस्तक पर फिर इस सड़क पर परेशानियां बढ़ गई हैं। तकलेच उपमंडल की चार पंचायतों को जोड़ने वाली तकलेच सेरीपुल सड़क मंगलवार को भूस्खलन होने से अवरुद्ध हो गई। इस सड़क पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण कटिंग होने से भूस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध हो गई। हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है। सड़क से बड़े वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक है। वहीं, भूस्खलन प्रभावित इस क्षेत्र में लोगों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से यहां सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
इस सड़क बाधित होने से विकास खंड की देवठी, कूहल, काशापाट और मुनिश बाहली पंचायतों के हजारों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने पीएमजीएसवाई के तहत भूस्खलन प्रभावित सेरीपुल में कंक्रीट सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। हर साल बरसात के मौसम में यह सड़क भू-स्खलन होने से महीनों बंद रहती है। सड़क को खोलने के लिए विभाग को बहुत मुश्किलें पेश आती रही हैं। साथ ही करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी यहां समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सड़क पर रोजाना चार पंचायतों के हजाराें लोग आवाजाही करते हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने पक्की सुरक्षा दीवार लगाने के यहां पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि, कूहल और देवठी पंचायत के ऊपरी सीमा से सटे गांव के लोगों को वाया शांदल-बाहलीधार होते हुए भी आवाजाही का विकल्प खुला है, लेकिन इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है।
जल्द राहत दिलाई जाए
स्थानीय ग्रामीण जगत सिंह, श्याम मुरारी, घनश्याम, पवन, मोहन लाल, प्रकाश, जय सिंह, सुरेंद्र, हिम्मत सिंह, गोविंद, पन्ना लाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात में भी सड़क पर कई माह तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। इस जिस कारण 12/20 क्षेत्र की चार पंचायतों के किसान-बागवानों सहित हजारों ग्रामीणों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। उन्होंने कहा कि जनता को वर्षों पुरानी समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। कटिंग होने से सड़क पर भूस्खलन हुआ है। इस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद हुई है। सड़क पर छोटे वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा चुकी है। बड़े वाहनों की आवाजाही कुछ समय तक बंद रखी जा सकती है। बसों की आवाजाही ट्रांसमिट के जरिये हो सकती है। - शोभा राम, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच