फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road accident

कोटखाई में पिकअप गहरी खाई में गिरी, दो की मौके पर ही मौत

Mon, 18 Nov 2019 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
road accident
road accident
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में सोमवार को एक पिकअप गहरी खाई में गिरने से होने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे ठियोग हाटकोटी मार्ग पर हुआ। पिकअप गाड़ी नंबर एचपी10बी-4510 शिमला से रोहड़ू की ओर आ रही थी। इसी बीच कोटखाई में गाड़ी अचानक छह सौ फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला गया। मृतकों की पहचान राजेश (33) पुत्र प्रकाश चंद गांव हिंऊचली (चिड़गांव) तथा नवीन (24) निवासी नेपाल के रुप में हुई है। पुलिस ने कोटखाई अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस संबंध में कोटखाई पुलिस थाना प्रभारी लायक राम ने बताया कि हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हुई है। मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed