{"_id":"5d2dfe688ebc3e6d03542617","slug":"road-accident-rampur-hp-news-sml300650110","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीर बावड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीर बावड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर
विज्ञापन
बजीरवावडी के नजदीक एनएच-5 से नीचे सतलुज में जा गिरी कार
- फोटो : RAMPUR-HP
वजीर बावड़ी में कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर
खनेरी अस्पताल में चल रहा चालक का उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले वजीर बावड़ी के पास मंगलवार शाम को एक कार सतलुज नदी के किनारे जा गिरी। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर से करीब पांच किलोमीटर दूर नोगली के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। चालक की पहचान प्रदीप कुमार बिष्ट, पुत्र शिशी राम बिष्ट, निवासी करेली नरैण, तहसील रामपुर के रूप में हुई है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रामपुर से नोगली की तरफ जा रही एक मारूति कार एचपी 06ए8220 सड़क के किनारे लगी ग्रिल को तोड़ कर सतलुज के किनारे जा गिरी। इसकी सूचना नोगली के लोगों ने एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान को दी, जिसके बाद डीएसपी रामपुर के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अग्निशमन के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कार से बाहर निकाला और उसे तुरंत उपचार के लिए महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।