फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rks meeting

15.33 लाख से सुधरेगी आनी अस्पताल: किशोरी लाल 17-37-29

Tue, 03 Sep 2019 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
rks meeting
आनी में रोगी कल्याण समिति की बैठक में अध्यक्षता करते आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल स - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। सिविल अस्पताल आनी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर 15.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 21 लाख का प्रस्तावित बजट जो स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा गया है, उसे भी सरकार से मंजूर करवाने के लिए जल्द से जल्द प्रयास किया जाएगा। ताकि, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। यह बात आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने कही। विधायक सिविल अस्पताल आनी में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसजेवीएनएल के तहत चल रहे रामपुर प्रोजेक्ट के तहत सीएसआर, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसेबिल्टिी में अस्पताल में सुविधा मुहैया करवाने को लेकर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को एजेंडे में पेश किए गए प्रस्तावों पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर विधायक ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की और कहा कि अब गरीबों को भी 5 लाख तक इलाज मुफ्त में करवाने का अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर रोगी कल्याण समिति आनी के चेयरमैन एसडीएम आनी चेत सिंह के अनुसार अस्पताल में होने वाली सभी प्रकार के टेस्ट के रेट पहले की तर्ज पर ही रहेंगे और इसमें किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। बैठक में सीएचसी दलाश के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रवीण ने अस्पताल रोगी कल्याण समिति का ब्योरा पेश किया। उन्होंने कहा कि दलाश सीएचसी में 1.36 लाख से सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। बैठक के अंत में एसडीएम चेत सिंह ने विधायक का बैठक में आने के लिए विशेष तौर पर आभार जताया। बैठक में बीएमओ डॉ. ज्ञान डॉ. भागवत मेहता, उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र, सीडीपीओ विपाशा भाटिया, व्यापारमंडल के अध्यक्ष विनोद चंदेल सहित समिति के सदस्य और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed