{"_id":"6a8ec187db47f791fb048dd1","slug":"riya-takes-charge-as-president-chandresh-as-general-secretary-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168108-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिया अध्यक्ष और चंद्रेश को महासचिव की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिया अध्यक्ष और चंद्रेश को महासचिव की कमान
विज्ञापन
इकोनॉमिक सोसायटी में विद्यार्थियों को मिली नेतृत्व की नई जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। अर्थशास्त्र विभाग में सत्र 2026-27 के लिए इकोनॉमिक सोसायटी का गठन किया गया। इस संबंध में 26 अगस्त को आयोजित बैठक में अर्थशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों ने सोसायटी की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की और सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया। नवगठित सोसायटी में रिया को अध्यक्ष, रजनी को उपाध्यक्ष, चंद्रेश को महासचिव, प्रिया को संयुक्त सचिव और चंदन को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, शिवानी, बंदना, कविता और स्नेहा को सोसायटी का सदस्य नामित किया गया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजनीश ठाकुर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इकोनॉमिक सोसायटी विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए प्रभावी मंच प्रदान करेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से सोसायटी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और विभाग की शैक्षणिक एवं सहपाठ्यक्रम गतिविधियों को नई दिशा देने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने भी नवगठित इकोनॉमिक सोसायटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक सोसायटियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, रचनात्मक सोच और सामाजिक-आर्थिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इकोनॉमिक सोसायटी सत्र 2026-27 के दौरान ज्ञानवर्धक, रचनात्मक और उपयोगी गतिविधियों का आयोजन करेगी। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।