फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Risk of landslide persists near Baneda on the Dandhol-Kashapat road

Rampur Bushahar News: डंढोल-काशापाट सड़क पर बनेड़ा के पास भूस्खलन से खतरा बरकरार

Tue, 28 Jul 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Risk of landslide persists near Baneda on the Dandhol-Kashapat road
डंढोल-काशापाट सडक़ पर बार बार भूस्खलन से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानियां। संवाद
दुर्गम पंचायत काशापाट के ग्रामीणों की दुश्वारियां 4 दिन बाद भी नहीं थमी
विज्ञापन


ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के दुर्गम क्षेत्र की काशापाट पंचायत के ग्रामीणों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। सेब सीजन से ठीक पहले भारी बारिश ने ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। शनिवार से बाधित हुई डंढोल-काशापाट सड़क चार दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। सड़क पर बार-बार हो रहे भूस्खलन के कारण यातायात बहाल करना जोखिमभरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने सेब सीजन से पहले सड़क की हालत सुधारकर राहत की गुहार लगाई है। शनिवार को डंढोल-काशापाट सड़क पर बनेड़ा के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन हो गया था। इस कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा कट गया था। सड़क बाधित होने से दुर्गम पंचायत के ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने अवरुद्ध सड़क को मंगलवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था, लेकिन सड़क से मलबा हटते ही फिर से भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया और सड़क बंद हो गई। काशा गांव से पहले कुछ दूरी पर बनेड़ा के पास भूस्खलन के चलते यातायात बहाल करना चुनौतियों भरा बना हुआ है। पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। बीते वर्ष भी इस स्थान पर भूस्खलन से सड़क का करीब पचास मीटर हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और करीब एक माह तक सड़क सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई थी। अब फिर से भूस्खलन ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सड़क अवरुद्ध होने से ग्रामीणों खासकर बागवानों और पशुपालकों को सबसे अधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। बार-बार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने त्वरित कार्रवाई के लिए मौके पर मशीनरी और मजदूर तैनात किए हैं, जो सड़क को बहाल करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र के बुद्धि सिंह, देव कुमार, चूड़ा राम, राजेंद्र, प्रेम राज, गोकल राम, महेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि सेब सीजन सिर पर है और सड़क पर भूस्खलन की समस्या से बागवानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्होंने विभाग से सड़क को बहाल करने के पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग उठाई है। काशापाट पंचायत प्रधान प्यासू मल का कहना है कि भारी बरसात के चलते इस सड़क पर बार-बार पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला जारी है। सड़क के खुलने के बाद फिर से भूस्खलन हो रहा है और ऐसे में वाहनों की आवाजाही भी जोखिमभरी बनी हुई है।



काशापाट सड़क पर बनेड़ा के पास पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा। सड़क बहाल होने के बाद भी बार-बार पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ रहा है। सड़क बहाली के मौके पर मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

-- गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, तकलेच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article