फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rising number of migrant workers in Nitthar

Rampur Bushahar News: नित्थर में बढ़ रही प्रवासी मजदूरों की संख्या

Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील के गांवों और नित्थर बाजार में प्रवासी मजदूरों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों को कहना है कि कई जगह बुजुर्ग दंपती अकेले रहते हैं और ऐसे लोगों से इन बुजुर्गों को खतरा बना रहता है। कई मामले ऐसे भी पेश आए हैं, जहां पर चोरी कर बुजुर्गों पर हमले किए गए हैं।देहरा गांव निवासी संतोष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दिन के समय कुछ प्रवासी लोगों से उन्होंने पुलिस चौकी नित्थर में पंजीकरण के बारे में पूछा तो पता चला कि इनमें सिर्फ दो लोगों की एंट्री ही पुलिस चौकी में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रवासी लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में पंचायत को भी इस बारे में कड़ा संज्ञान लेने की आवश्यकता है। आनी के पुलिस अधीक्षक राजीव मेहता ने कहा कि जिनके घरों में ये लोग किराए पर रह रहे हैं, वो मकान मालिक इनकी एंट्री पुलिस चौकी नित्थर में करे या इनको एंट्री करने के लिए कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article