फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Revenue Minister honored meritorious students at the annual function in Nigulsari

भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ, कानम स्कूल को सीबीएसई से जोड़ेंगे : जगत सिंह नेगी

Thu, 18 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Revenue Minister honored meritorious students at the annual function in Nigulsari
निगुलसरी स्कूल में आयोजित वा​र्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद
राजस्व मंत्री ने निगुलसरी में सालाना समारोह में सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन

. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मंत्री ने बताया कि भावानगर, सांगला, रिकांगपिओ और कानम के विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे ताकि हर वर्ग को गुणात्मक शिक्षा का लाभ मिल सके। उन्होंने निगुलसरी स्कूल में बास्केटबाल कोर्ट स्थापित करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य अशोक नेगी ने वार्षिक विद्यालय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी को 50 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने अकादमिक और अन्य स्कूली गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर निचार के एसडीएम नारायण सिंह चौहान, एपीएमसी किन्नौर एवं शिमला के निदेशक उमेश नेगी, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार, शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण उप निदेशक सुशील शर्मा, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता टाशी छोड़ुप नेगी, उद्यान उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र नेगी, पंचायत समिति निचार के अध्यक्ष हरीश नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, कांग्रेस सेवा दल के सचिव तारा मुय्यान, कांग्रेस मीडिया प्रभारी किन्नौर मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

निगुलसरी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

निगुलसरी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed