फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Revenue Minister gave instructions in the meeting of Project Advisory Committee

विकास कार्यों को समय पर करें पूरे : जगत

Fri, 02 May 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Revenue Minister gave instructions in the meeting of Project Advisory Committee
रिकांगपिओ में जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा करते मंत्री और अधिकारी। स्रोत : जन संपर्क
राजस्व मंत्री ने परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


पिछली बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशों पर की गई कर्रवाई का मांगा ब्योरा

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने पिछली बैठक में अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देशों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान लंबित पड़े विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया और दिशा-निर्देश दिए गए। नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में विभिन्न परियोजनाओं के जरिये चलाए जा रहे विकास कार्यों को गति प्रदान करें। जिन विभागों के माध्यम से जिले में विकास कार्य और योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनसे संबंधित विभागीय अधिकारी समय-समय पर जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्य का जायजा लें, ताकि लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों और योजनाओं का लाभ मिल सके। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि विभाग के माध्यम से जो निर्माण कार्य आरंभ किए गए हैं, उन्हें समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें और सड़कों को दुरुस्त रखने के साथ-साथ सड़कों की टारिंग के कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार की कोताही न बरतें। मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कार्य आरंभ करें। अधिकारियों से पेयजल योजनाओं का विस्तृत ब्योरा मांगा और जिला में पेयजल और सिंचाई योजनाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। मंत्री ने विद्युत परियोजनाओं और अधोसंरचना विकास के लिए की जा रही कैप्टिव माइनिंग पर खनन विभाग से विस्तृत ब्योरा मांगा। साथ ही निकासी की योजनाएं जो छितकुल, बटसेरी, नमज्ञा एवं कल्पा में निर्माणाधीन हैं, उन पर जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान ने बैठक का संचालन किया और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, डीएफओ अरविंद कुमार, सुखदेव नेगी, बीर सिंह नेगी, जयकृष्ण नेगी, प्रिया नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

- संवाद

रिकांगपिओ में जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा करते मंत्री और अधिकारी। स्रोत : जन संपर्क

रिकांगपिओ में जनजातीय सलाहकार समिति की बैठक में चर्चा करते मंत्री और अधिकारी। स्रोत : जन संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed