फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Republic Day will be celebrated at Tmiuni ground in Nirmand

Rampur Bushahar News: गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले लोग और कर्मचारी होंगे

Mon, 05 Jan 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Republic Day will be celebrated at Tmiuni ground in Nirmand
निरमंड में गणतंत्र दिवसी की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद एसडीएम और विभागों के अधिकार
एसडीएम ने विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर तैयारियों के दिए निर्देश
विज्ञापन

निरमंड के त्मीउणी मैदान में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड उपमंडल के त्मीउणी मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। समारोह में पुलिस, होमगार्ड, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थी मार्च पास्ट करेंगे। क्षेत्र के विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों समेत पुलिस और विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम मनमोहन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर गणतंत्र दिवस की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को समिति हॉल निरमंड में बैठक हुई। एसडीएम मनमोहन सिंह ने अध्यक्षता की। विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नगर पंचायत और स्कूलों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह गणतंत्र दिवस का आयोजन त्मीउणी मैदान निरमंड में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि झंडा फहराकर, राष्ट्रीय गान और मार्च पास्ट कर की जाएगी। मार्च पास्ट में पुलिस, होमगार्ड, स्कूलों के एनएसएस, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के बच्चे भाग लेंगे। इसके अलावा स्कूलों के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां देंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए सैक रेस प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि उपमंडल निरमंड के तहत किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों और विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed