फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious rituals begin with the arrival of deities at Singhasini Mata Temple

Rampur Bushahar News: सिंहासिनी माता मंदिर में देवताओं के आगमन के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू

Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
दत्त महाराज, लक्ष्मी नारायण झांगरू, कुंद्रा नाग और देवी सिंहासिनी ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के साथ लगते कोटला स्थित सिंहासिनी माता मंदिर में देवी-देवताओं के आगमन के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया है। पांच दिवसीय ब्रह्मभोज अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए क्षेत्र के चार देवी-देवता मंदिर परिसर पहुंचे।
मंदिर में नए भवन की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत ब्रह्मभोज का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन मेहता ने बताया कि देवी सिंहासिनी माता के आदेशानुसार यह धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुआ है। इस अवसर पर देवता साहिब दत्त महाराज बसाहरा, लक्ष्मी नारायण झांगरू देवता मंझगांव और कुंद्रा नाग कुन्नी अपने देवलुओं सहित कोटला मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल से मंदिर में दुर्गा पाठ शुरू होंगे, जिसमें सभी देवी-देवता शामिल रहेंगे। 30 अप्रैल को जाई, भांजों और ब्राह्मणों का स्वागत किया जाएगा। रात्रि में ठाकुर सत्यनारायण की कथा का आयोजन होगा, जबकि 1 मई को पूर्णाहुति के बाद ब्रह्मभोज संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed