{"_id":"6a707fe9933fbdeaaa050d9d","slug":"religious-programs-at-torsa-rohru-and-hatkoti-shiva-temples-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-166323-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: श्रावण के सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: श्रावण के सोमवार पर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
श्रावण मास के पहले सोमवार को शिव मंदिर के बाहर जलाभिशेक करने के इंतजार में लोग। संवाद
Link Copied
शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी रोहड़ू। श्रावण मास के सोमवार को रोहड़ू क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। टोड़सा, रोहड़ू और हाटकोटी स्थित शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्व पत्र, पुष्प, धतूरा और फल अर्पित किए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। कई श्रद्धालु सुबह स्नान कर व्रत और पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। महिलाओं ने विशेष श्रद्धा के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्होंने अपने परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। हाटकोटी स्थित दुर्गा माता एवं शिव मंदिर के भंडारी भवानी दत्त शर्मा ने बताया कि सनातन परंपरा में श्रावण मास भगवान शिव का अत्यंत प्रिय महीना है। मान्यता है कि इस माह विशेषकर सोमवार के दिन श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि बिल्व पत्र की तीन पत्तियां भगवान शिव के त्रिनेत्र, त्रिदेव और त्रिगुण का प्रतीक मानी जाती हैं, इसलिए इसका विशेष धार्मिक महत्व है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से पूजा के दौरान स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। धार्मिक परंपराओं का पालन करने की भी अपील की गई। पूरे रोहड़ू क्षेत्र में श्रावण के पहले सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।