फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Religious events in Rohru

Rampur Bushahar News: देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर, इंद्र देव की सभा से लाएंगे वर्षफल

Wed, 14 Jan 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
एक माह के बाद लौटकर करेंगे साल की भविष्यवाणी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पौष माह की समाप्ति के साथ और मकर संक्रांति से देवी-देवता एक माह के लिए स्वर्ग प्रवास पर निकल गए हैं। बुधवार को क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना का कार्य हुआ। देवी-देवताओं को विदाई दी गई। अब एक महीने तक मंदिरों में धार्मिक कार्य बंद रहेंगे। हर वर्ष मकर संक्रांति से देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर जाने शुरू हो जाते हैं। इंद्र देव की सभा में हाजिरी लगाकर देवी-देवता एक माह के बाद देवालयों में लौटेंगे। इसके बाद अपने गूरों के माध्यम से वर्षफल सुनाएंगे, जिसमें पूरे साल घटित होने वाली घटना की भविष्यवाणी करेंगे। इंद्र देव की सभा के दौरान देवी-देवता अपने अपने क्षेत्रों और गांव के लिए आशीर्वाद लेकर आएंगे। इस दौरान एक माह तक मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों में पूजा-अर्चना आयोजित की गई। ग्रामीण ने अपने-अपने गांव में स्थित मंदिरों में हल्वा, पुरी व अन्य मिष्ठान बनाकर देवी-देवताओं को भोग लगाया। ढाडी गांव में काली माता के गूर राकेश मेहता ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन देवी-देवताओं का स्वर्ग प्रवास पर जाना शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि मंदिरों में धार्मिक कार्य अब एक माह के बाद ही आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article