{"_id":"669e44ee6f56e2021b061361","slug":"religious-event-rampur-bushahr-religious-event-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-119094-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे रामपुर में शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे रामपुर में शिव मंदिर
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर जल चढाते श्रद्धालु
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में नवाया शीश और आशीर्वाद लिया, शिवलिंग पर जल और भस्म चढ़ाकर तोड़ा व्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सावन के पहले सोमवार को रामपुर और आसपास के मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे। तड़के ही लोग शिव मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दिनभर मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध और फल आदि चढ़ाकर शीश नवाया। सावन के पहले सोमवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रामपुर उपमंडल के विभिन्न मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बिल्व पत्र, फल, शहद, दही और भस्म चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिंगला के शिव मंदिर, महिषा मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी, भूतेशवर मंदिर रामपुर और निरमंड के प्रसिद्ध देवढांक मंदिर समेत अन्य शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मीरा, राजू, लक्ष्मी, योगिता, रंजू, हेमलता, ताराचंद, श्याम और हरी सहित अन्य लोगों का कहना है कि वे सावन माह के व्रत बहुत शुभ मानते हैं। इस दिन पूरे-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। व्रत रखने की परंपरा सालों से चलती आ रही है। इस दिन शिव भगवान और माता-पार्वती की एक साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। उन्होंने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर अभिषेक किया गया। देर शाम के समय शिव पूजन के बाद व्रत तोड़ा गया। खोपड़ी मंदिर के पंडित देवेंद्र शास्त्री और पंडित योग राज गौतम ने कहा कि पांच सावन के व्रत रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिरों में सावन माह के पहले सोमवार को खासी भीड़ उमड़ी।