फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rehearsal in two voting center of kinnaur to by election

मतदान प्रक्रिया में अधिकारियों की अहम भूमिका : इंद्र सिंह

Thu, 14 Oct 2021 04:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
rehearsal in two voting center of kinnaur to by election
किन्नौर-68 (अ.ज) विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं द्वारा संचालित किए जाने वाले दो मतदान केंद्रों के लिए - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला निर्वाचन विभाग ने वीरवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर किन्नौर-68 अनुसूचित विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के संचालित दो मतदान केंद्रों में पूर्वाभ्यास करवाया। इसमें महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को आज यहां खंड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार निर्वाचन इंद्र सिंह और कानूनगो निर्वाचन देवेंद्र सिंह ने मतदान प्रक्रिया में तैनात सभी महिला अधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट के प्रयोग संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इंद्र सिंह ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु ढंग से चलाने में मतदान प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों की अहम भूमिका रहती है। इस दौरान उन्हें अलग-अलग कार्य करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आप सभी को ईवीएम और वीवीपैट के प्रयोग के अलावा इस दौरान किए जाने वाले अन्य कार्यों के बारे में बताना है। इससे मतदान वाले दिन आप सभी कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। किन्नौर जिले में महिला कर्मचारियों के पूर्ण संचालित दो मतदान केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एक सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग भवन में 55 नंबर और दूसरा मतदान केंद्र राजकीय ठाकुर सेन नेगी महाविद्यालय रिकांगपिओ 56 में स्थापित किया जा रहा है। दोनों मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया में केवल महिला अधिकारी और कर्मचारी तैनात होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed