{"_id":"66c9d153bd25626dd80276cf","slug":"red-cross-fair-starts-in-reckong-peo-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-120761-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में रेडक्रॉस मेला शुरू, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में रेडक्रॉस मेला शुरू, छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर में आयोजित दो दिवसीय रेड क्रॉस मेले का शुभारंभ करते हुए।
Link Copied
प्रदेश सरकार राज्य सभी कमजोर वर्गों के उत्थान और कल्याण के प्रति वचनबद्ध : जगत नेगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ के रामलीला मैदान में दो दिवसीय रेडक्रॉस मेले का शनिवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री ने हुए कहा कि जिला रेडक्रॉस संस्था जरूरतमंदों और उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि इस संस्था के कार्यों को बढ़ावा दें, ताकि मानवता की सेवा संभव हो सके और सभी को इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर अंशदान करना चाहिए। इस दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न विभागों से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस दौरान उपयुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रमजीत नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, जनजातीय महिला कल्याण समिति अध्यक्ष किन्नौर रतन मंजरी, पंचायत समिति कल्पा की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी, एसडीएम कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर में आयोजित दो दिवसीय रेड क्रॉस मेले का शुभारंभ करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।