{"_id":"6af5980f513f1642ae0bbf7e","slug":"recruitment-to-be-held-for-technical-posts-at-icar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174696-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आईसीएआर में 1393 तकनीकी पदों पर होगी भर्ती, 18 नवंबर से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आईसीएआर में 1393 तकनीकी पदों पर होगी भर्ती, 18 नवंबर से आवेदन
विज्ञापन
टेक्निकल असिस्टेंट के 1254 और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 139 पद भरे जाएंगे, चयन में नहीं होगा साक्षात्कार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)।
कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (एएसआरबी) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में 1393 तकनीकी पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके तहत टेक्निकल असिस्टेंट (टी-3) के 1254 और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (टी-4) के 139 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया में कोई साक्षात्कार नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक पद के लिए 300 रुपये और दोनों पदों के लिए 600 रुपये निर्धारित किया गया है। ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए एक पद का शुल्क 150 रुपये और दोनों पदों के लिए 300 रुपये होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। वेतनमान के तहत टी-3 पदों के लिए पे लेवल-5 में 29,200 से 92,300 रुपये और टी-4 पदों के लिए पे लेवल-6 में 35,400 से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किए गए हैं।