फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Reckong Peo City will be connected to a geothermal energy-based central heating system

रिकांगपिओ शहर भूतापीय ऊर्जा आधारित केंद्रीय हीटिंग प्रणाली से जुड़ेगा : सुक्खू

Wed, 15 Apr 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Reckong Peo City will be connected to a geothermal energy-based central heating system
रिकांगपिओ में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद
तरांडा गांव टनल से जुड़ेगा, मुख्यमंत्री ने आठ करोड़ रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

. रोहड़ू में चल रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज को उरनी किया जाएगा स्थानांतरित
. 415 करोड़ की लागत वाली पूह-काजा ट्रांसमिशन लाइन जल्द होगी शुरू


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ शहर जल्द ही भूतापीय ऊर्जा आधारित केंद्रीय हीटिंग प्रणाली से जुड़ेगा। रिकांगपिओ में हिमाचल दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह घोषणा की। रिकांगपिओ में हिमाचल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी। उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राज्य के गठन में उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रिकांगपिओ शहर के सभी सरकारी संस्थान, स्कूल और घर भूतापीय ऊर्जा आधारित केंद्रीय हीटिंग प्रणाली से जोड़े जाएंगे। भूतापीय आधारित केंद्रीय हीटिंग प्रणाली एक स्वच्छ और नवीकरणीय तकनीक है, जो जमीन के नीचे की प्राकृतिक गर्मी का उपयोग कर पूरे शहर को गर्म पानी और हीटिंग प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने तरांडा गांव को सुरंग के माध्यम से यातायात से जोड़ने के लिए आठ करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही छोल्टू उच्च पाठशाला को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्न्त करने और उसमें सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि किन्नौर जिले का पॉलिटेक्निक कॉलेज, जो वर्तमान में रोहड़ू में संचालित हो रहा है, उसे जल्द ही उरनी में स्थानांतरित किया जाएगा।

निगुलसरी-भावानगर सड़क यातायात के लिए पास
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चार किलोमीटर लंबी निगुलसरी-भावानगर सड़क को यातायात के लिए पास किया जा चुका है, जिससे किन्नौर और स्पीति के लोग लाभान्वित होंगे। रिकांगपियो और शिमला के बीच हेली टैक्सी सेवा शुरू की गई है। प्रदेश सरकार 415 करोड़ रुपये लागत की 125 किमी लंबी और 495 टावर वाली 66 केवी क्षमता की पूह-काजा ट्रांसमिशन लाइन परियोजना आरंभ करने जा रही है। इससे किन्नौर और स्पीति के लगभग 17,500 लोगों लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत 45 किमी के सुमदो-काजा लाइन का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है।
विज्ञापन

मल निकासी और बाढ़ नियंत्रण योजना की रखी आधारशिला

हिमाचल दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में भाग लेने से पहले मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम से ही सुनाम में 8.72 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी योजना और पंचायत काफनू में 21 करोड़ रुपये की बाढ़ नियंत्रण योजना की आधारशिला रखी। इसके अलावा 4.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोल्डिंग चौरा सड़क का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी उमेश्वर राणा ने किया परेड का नेतृत्व
परेड का नेतृत्व डीएसपी उमेश्वर राणा ने किया। इसमें 6वीं भारतीय रिजर्व बटालियन, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, जिला पुलिस किन्नौर, दूसरी भारतीय रिजर्व बटालियन महिला, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ की एनसीसी इकाई, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ, होमगार्ड बैंड और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी के बैंड दल ने भाग लिया। इस मौके पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, हिमाचल प्रदेश वन विकास कार्पोरेशन के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, हिमकॉन के अध्यक्ष विकास चौहान, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव आषीश सिंह, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद

रिकांगपिओ में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद

रिकांगपिओ में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद

रिकांगपिओ में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद

रिकांगपिओ में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद

रिकांगपिओ में परेड का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article