{"_id":"685e7d51f7abce74d20535f7","slug":"ratanpur-majhevali-shah-dofda-road-is-full-of-potholes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-138101-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब सीजन को बचा एक माह, खस्ताहाल सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब सीजन को बचा एक माह, खस्ताहाल सड़क ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
रतनपुर-मझेवली-शाह-दोफदा सडक़ गड्ढों में तब्दील। संवाद
रतनपुर-मझेवली-शाह-दोफदा सड़क पर गड्ढों की भरमार
नौ करोड़ खर्च होने के बाद भी नइीं सुधरी हालत, कई जगह से उखड़ी टारिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
सेब सीजन शुरू होने वाला है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के सेब सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सेब बहुल क्षेत्र मझेवली, फंजा, शाह, उच्ची और दोफदा को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल है। रतनपुर-मझेवली-शाह-दोफदा सड़क पर गड्ढों की भरमार है। मरम्मत कार्य के लिए नौ करोड़ की राशि खर्च होने के बाद भी सड़क की हालत दयनीय है। कई जगह सड़क पर नई टारिंग पूरी तरह उखड़ गई है। इस कारण छोटे-बड़े वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। हाल यह है कि सड़क पर नाममात्र की टारिंग के कुछ अंश ही अब दिखाई देते हैं। फूंजा और दोफदा पंचायत की कम ऊंचाई वाले क्षेत्र क्यारी, मझेवली सहित कई गांवों में जुलाई में सेब सीजन शुरू होने वाला है। इसके बाद सेब सीजन फूंजा, शाह, उच्ची और दोफदा में शुरू हो जाएगा। इन क्षेत्रों से हर साल सेब की हजारों पेटियों का उत्पादन होता है, लेकिन हर साल खस्ताहाल सड़क के कारण समस्याएं आती हैं। बड़े वाहन यहां से सेब उठाने से इन्कार कर देते हैं। बागवानों को छोटे वाहनों से मुख्य सड़क तक अतिरिक्त भाड़ा देकर सेब की पेटियां पहुंचानी पड़ती हैं। इन क्षेत्रों के स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के बागवान, छात्र और कर्मचारियों में गोपाल, मदन, महेंद्र, प्रेम, शुभम, शालिनी, ज्योतिका, योगेश, राजेंद्र, सुनील, युगांतर टैगोर, सुशील, चंद्रकला और मनी देवी सहित ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण से सड़क की जल्द दशा सुधारने की मांग की है, ताकि सेब मंडियों में ले जाने में बागवानों को कोई दिक्कत न हो। छात्रों सहित अन्य ग्रामीणों को भी आवाजाही के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
जल्द सुधारी जाएगी सड़क की हालत
उधर, लोक निर्माण विभाग सब डिविजन रामपुर के एसडीओ बृज लाल ने बताया कि जल्द सड़क की हालत ठीक की जाएगी। इस दिशा में विभाग काम कर रहा है।