फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rangparunig chulpanchi road inaugreted

रंगपारूनिंग-चूलपंची सड़क बनने से किसानों को फसल पहुंचाना होगा आसान

Thu, 25 Aug 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कोठी पंचायत के अंतर्गत रंगपारूनिंग से चूलपंची के लिए जल्द ही सड़क निर्माण होगा। 1.900 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने करीब 46 लाख हजार रुपये बजट का प्रावधान किया है। सड़क के बनने से क्षेत्र के करीब 30 से अधिक परिवार लाभान्वित होंगे। सड़क का निर्माण होने से कोठी गांव के लोगों को उनके कंडो (खेतों) में तैयार होने वाली फसल को मंडी तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

वीरवार को हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने इस सड़क का निर्माण का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। साढ़ेे चार वर्षों में किन्नौर जिले के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिले में कंडो को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है, ताकि इन कंडों पर तैयार होने वाली नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में बागवानों और किसानों को सुविधा दी जा सके।
विज्ञापन

इससे उत्पादों के ढुलाई के खर्च में कमी आएगी, जिससे किसानों को अधिक लाभ हो सकेगा। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव हारा, पंचायत समिति कल्पा के अध्यक्ष गंगाराम, ग्राम पंचायत कोठी के प्रधान ओम प्रकाश, उपप्रधान महेश, वार्ड सदस्य कुसुम, पूजा, प्रिया, संध्या और लोकेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed