{"_id":"6ac3738d05bee8ca1d0a644f","slug":"rangale-kinnaur-pickup-falls-100-meter-deep-gorge-driver-dies-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: किन्नौर के रांगले में रात के अंधेरे में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में समाई पिकअप; 27 वर्षीय चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: किन्नौर के रांगले में रात के अंधेरे में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में समाई पिकअप; 27 वर्षीय चालक की मौत
Mon, 05 Oct 2026 03:25 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला(किन्नौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 05 Oct 2026 03:25 PM IST
सार
किन्नौर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसा रांगले बस अड्डे के समीप चोलिंग-मीरू संपर्क सड़क पर रात करीब 1:15 बजे हुआ। मीरू से रुनंग गांव की ओर जा रही पिकअप सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक एवं वाहन मालिक लवीस की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पिकअप।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जनजातीय जिला किन्नौर में सड़क हादसों का सिलसिला चिंता बढ़ा रहा है। पुराना हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग पर रांगले के समीप बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 27 वर्षीय पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस को हादसे की सूचना सोमवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर चालक का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन
रात 1:15 बजे हुआ हादसा
पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन नंबर एचपी 26ए-4241 में चालक मीरू से रुनंग गांव की ओर जा रहा था। रात करीब 1:15 बजे चोलिंग-मीरू संपर्क सड़क पर रांगले बस अड्डे के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पिकअप सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक एवं मालिक लवीस (27) पुत्र सुखराम, निवासी गांव एवं डाकघर मीरू, तहसील निचार, जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह मिली हादसे की सूचना
हादसे की सूचना सोमवार सुबह पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस थाना टापरी से एएसआई सन्नी बौद्ध की अगुवाई में आरक्षी पंकज और पुष्पराज की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद करीब 100 मीटर गहरी खाई से शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी पहुंचाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
प्रशासन ने दी 25 हजार रुपये की राहत
हादसे में परिवार के सदस्य की मौत के बाद प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को तत्काल राहत भी प्रदान की गई है। तहसीलदार टापरी इंद्र सिंह खोश्टो ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की गई है।
पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच
एसपी किन्नौर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हुई है। टापरी पीएचसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।