फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Random vehicles removed from NH-5 in Nogli

Rampur Bushahar News: नोगली में एनएच-पांच से हटाए बेतरतीब वाहन

Fri, 29 Nov 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Random vehicles removed from NH-5 in Nogli
नोगली में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों को दिशा निर्देश देते डीएसपी नरेश शर्मा।
डीएसपी की अगुवाई में पुलिस दल ने की कार्रवाई
विज्ञापन

व्यापारमंडल के साथ बैठक कर डीएसपी ने दिए अहम निर्देश
नोगली स्कूल के समीप नहीं होगी वाहन खड़ा करने की अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के व्यस्त स्थानों में से एक नोगली में दिन-प्रतिदिन ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग और व्यापारी वर्ग यहां नेशनल हाईवे-पांच के दोनों ओर पार्क किए जा रहे वाहनों की समस्या से जूझ रहे थे। इस संबंध में पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। इसी के तहत डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने नोगली पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस दल के साथ उन्हाेंने एनएच-पांच पर बेतरतीब तरीके से खड़े किए गए वाहनों को हटाया और भविष्य में यहां वाहन पार्क न करने की चेतावनी दी। रामपुर उपमंडल का नोगली क्षेत्र की आठ पंचायतों को जोड़ता है। यहां से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। पार्किंग की उचित सुविधा न होने के कारण यहां करीब एक किलोमीटर के दायरे में बेतरतीब वाहनों को पार्क किया जा रहा है। रोजाना नेशनल हाईवे-पांच के दोनाें ओर सैकड़ों वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इस कारण यहां ट्रैफिक जाम और राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। यही नहीं यहां वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बाहर भी बेतरतीब वाहन खड़े किए जाते हैं। इस कारण स्कूली बच्चों को भी आने जाने में परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगाें ने पुलिस प्रशासन से व्यवस्था बनाने की मांग की थी। इसे देखते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने पुलिस दल के साथ नोगली क्षेत्र के दौरा किया। उन्हाेंने एनएच-पांच के दोनों ओर खड़े वाहनों को हटाया। साथ ही उन्हाेंने नोगली में मोटर गैराज में जाकर यहां काम करने वाले लोगों को हिदायत दी कि वे अपनी तय सीमा तक ही वाहनों को खड़ा करें। एनएच-पांच पर बेतरतीब वाहन खड़ा न करें। उन्हाेंने एनएच-पांच पर वाहन खड़े करने वाले और गैराज में काम करने वाले लोगों को चेताया कि यदि वे ऐसा नहीं करते तो पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। उसके बाद उन्होंने व्यापारमंडल नोगली के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्हाेंने व्यापारियों को निर्देश दिए कि वाहन सही स्थानाें में पार्क करें। नोगली में सड़क किनारे लगी येलो लाइन के बाहर ही वाहनों को खड़ा करें। यदि को नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


लंबे समय से नोगली में ट्रैफिक संबंधी समस्याओं बारे शिकायतें आ रही थी। क्षेत्र का दौरा कर पुलिस ने एनएच-पांच से बेतरतीब वाहनों को हटाया है। यदि भविष्य में कोई नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उस पर यातायात नियमाें के तहत कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के लोगाें से नोगली में यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। - नरेश शर्मा, डीएसपी

नोगली में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों को दिशा निर्देश देते डीएसपी नरेश शर्मा।

नोगली में यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापारियों को दिशा निर्देश देते डीएसपी नरेश शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed