फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur work halted due to staff shortage

Rampur Bushahar News: कर्मचारियों की कमी से रुके रामपुर के काम

Wed, 03 May 2023 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण विभाग डिविजन कार्यालय रामपुर में स्टाफ का टोटा चल रहा है। कई कर्मचारियों के पद रिक्त होने से विकासात्मक कार्य अधर में लटक गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों के पद खाली होने से सड़कें और भवन निर्माण को लेकर एस्टीमेट, प्रोग्रेस रिपोर्ट, सर्वे और डिजाइन सहित अन्य कई कार्य ठप पड़े हुए हैं। डिविजन कार्यालय में सबसे महत्वपूर्ण हेड ड्राफ्ट्समैन का पद ही खाली चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य दो ड्राफ्ट्समैन सहित सात कनिष्ठ अभियंता के पद भी रिक्त पड़े हुए हैं। सभी महत्वपूर्ण पद खाली होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बनन वाली सड़कों, मरम्मत और भवनों की एस्टीमेट न बनने से टेंडर प्रक्रिया शुरू करना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग डिविजन रामपुर कार्यालय के अंतर्गत 52 पंचायतें शामिल हैं। रामपुर उपमंडल में दो महीने के बाद सेब सीजन भी शुरू होना है लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में खस्ताहाल सड़कों को दुरूस्त करना लोक निर्माण विभाग के लिए बिना स्टाफ के चुनौती बना हुआ है। डिविजन कार्यालय रामपुर में 19 कनिष्ठ अभियंता के पद स्वीकृत हैं लेकिन 12 पद भरे गए हैं, जबकि सात कनिष्ठ अभियंता के पद खाली चल रहे हैं। दो ड्राफ्ट्समैन के पद खाली, सर्वेयर के आठ पद स्वीकृत हैं, जिसमें एक ही कार्यरत, लिपिक के 10 पद स्वीकृत हैं लेकिन छह पदों से ही कार्य चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कई अधिकारी और कर्मचारी नहीं दे रहे तैनाती
सूत्रों से जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने इन खाली पदों को भरने के लिए कई कर्मचारियों का तबादला कर दिया है लेकिन रामपुर डिविजन में तैनाती नहीं दे रहे हैं। लवनीश, दिनेश खमराल, मनोज कुमार, राजेश और देश दीप ने बताया कि विभाग में कई पद खाली होने से सड़कों और भवनों के एस्टीमेट सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है जल्द से जल्द इन रिक्त पदों को भरा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को दुरुस्त करने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली पदों को लेकर प्रदेश सरकार को अवगत करवा दिया गया है। जल्द रिक्त पदों को भरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
नंद लाल, विधायक, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed