{"_id":"63d651e81ebe4725b03d512c","slug":"rampur-sungari-rohru-road-closed-due-to-snowfall-since-one-month-rampur-hp-news-c-19-1-43757-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक माह से यातायात के लिए अवरुद्ध ननखड़ी-टूटूपानी-सुंगरी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक माह से यातायात के लिए अवरुद्ध ननखड़ी-टूटूपानी-सुंगरी मार्ग
विज्ञापन
रोहड़ू जाने के लिए लोगों को वाया नारकंडा होकर करना पड़ रहा अतिरिक्त सफर
45 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करने से समय और पैसे की हो रही बर्बादी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर को रोहड़ू क्षेत्र से जोड़ने वाली ननखड़ी-टूटूपानी-सुंगरी सड़क पिछले एक माह से वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध है। मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण ननखड़ी और रोहड़ू क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मजबूरी में लोगों को रोहडू़ जाने के लिए वाया नारकंडा होकर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। मार्ग से रोहड़ू, ननखड़ी, टूटू, सुंगरी, बाघी, खदराला और रतनाड़ी क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। मार्ग बाधित होने के कारण इस रूट पर एचआरटीसी की बसें भी नहीं चल रही है। मार्ग अवरुद्ध होने से ननखड़ी क्षेत्र के लोगों को रोहड़ू जाने के लिए 45 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इससे जहां लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है, वहीं आर्थिक मार भी पड़ रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक दो दिन मौसम खराब रहने का अनुमान है। ऐसे में लोगों को अभी मार्ग बहाल होने के लिए और इंतजार करना होगा। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाली का कार्य युद्धस्तर चलाया है, लेकिन लगातार बिगड़ रहे मौसम के मिजाज के कारण इसे निपटना विभाग के लिए भी चुनौती बना हुआ है। स्थानीय निवासी शमशेर ठाकुर, राजेश ठाकुर, महेंद्र सिंह मेहता, अखिल, प्रदीप कुमार, नितेश रंता, अक्षित, कंपा ठाकुर, मीना, रोहिना सहित अन्य लोगों ने बताया कि मार्ग बाधित होने से लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द मार्ग बहाल करने की मांग की है।
इनसेट
मार्ग बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है लेकिन बार-बार हो रही बर्फबारी से परेशानियां पेश आ रही हैं। बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए दो मशीनें और मजदूर तैनात किए गए हैं। जल्द ही मार्ग बहाल कर लोगों को राहत दी जाएगी।
संजय शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी