{"_id":"65dc9ceb9cc34c9b370aa896","slug":"rampur-news-youth-club-pekha-demand-crash-barrier-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-112742-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: टिक्करी-तांगणू मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: टिक्करी-तांगणू मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग
विज्ञापन
युवा विकास मंच पेखा ने सरकार ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। युवा विकास मंच पेखा ने टिक्करी-तांगणू मार्ग पर क्रैश बैरियर लगाने की मांग उठाई है। इसके अलावा चिह्नित ब्लैक स्पाॅट पर दीवारें लगाई जाएं। युवा विकास मंच पेखा के अध्यक्ष जिशन लाल डेरूवाण ने बताया कि टिक्करी से लेकर तांगणू तक 15 किलोमीटर सड़क पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। मार्ग पर क्रैश बैरियर लगने चाहिए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। यह सड़क पर्यटन क्षेत्र चंद्रनाहन और बुरहान पास तक जाती है, जहां देश के कोने-कोने से पर्यटक घूमने आते हैं। युवा विकास मंच ने कहा कि एक वर्ष पूर्व परिवहन निगम की बस इस मार्ग पर हादसे का शिकार हो चुकी है। मंच ने प्रशासन से क्रैश बैरियर शीघ्र लगाने और चिह्नित ब्लैक स्पाॅट पर दीवारें लगाने की मांग की है। बैठक में विकास मंच के सचिव खेम सिंह शंखवान, प्रेमराज नेगी, पंचायत समिति सदस्य चमन लाल, रितेश कुमार, बिशंबर सिंह, सुधीर कुमार, मनमोहन मनाण, प्रेम डेरूवाण, जय चंद धरियाण, रामकुमार , राजेश धरयाण, जितेंद्र धरयाण, विनोद भी उपस्थित रहे।