{"_id":"60f586de8ebc3e6d982b3594","slug":"rampur-news-water-loging-in-hatkoti-temple-rohru-rampur-hp-news-sml377422293","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटकोटी मंदिर परिसर में भरा सड़क का पानी, निराश होकर लौटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटकोटी मंदिर परिसर में भरा सड़क का पानी, निराश होकर लौटे श्रद्धालु
विज्ञापन
रोहडू़। सुबह के समय क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद रोहडू-शिमला मुख्य सड़क का पानी हाटकोटी मंदिर परिसर में घुस गया। इससे श्रावण मास के पहले सोमवार को दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मुख्य गेट से ही निराश होकर लौटना पड़ा।
इसको लेकर लोगों ने दुर्गा माता मंदिर न्यास और लोनिवि की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। मंदिर परिसर में पिछले तीन सालों से बरसात के दौरान सड़क का पानी और मिट्टी मंदिर परिसर में घुस रही है। इससे एतिहासिक धरोहर के अस्तित्व पर भी संकट खड़ा हो गया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। सोमवार सुबह दस बजे तक हाटकोटी मंदिर परिसर में करीब दो फुट तक पानी और गाद भर चुका था। इससे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे लोगों परिसर के बाहर से ही लौटना पड़ा। पानी भरने से मंदिर के भंडार में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन
बीते तीन सालों से बरसात के मौसम में बारिश का पानी मंदिर परिसर में घुस रहा है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग सड़क के पानी की निकासी को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। मंदिर न्यास की ओर से इसको लेकर विभाग को कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बाद भी विभाग के उचित कदम नहीं उठाने से एतिहासिक धार्मिक धरोेहर भी संकट खड़ा हो गया है।
मंदिर के भंडारी भवानी दत्त शर्मा ने बताया कि रोहडू़- शिमला मुख्य सड़क पर मंदिर के ऊपर सड़क का एक कलवर्ट बंद किया गया है। इससे सड़क का सारे पानी की निकासी मंदिर की ओर हो गई है। भारी बारिश के दौरान सारा पानी मंदिर परिसर में घुस जाता है। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। उन्होंने कहा उपमंडल प्रशासन और लोनिवि इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। सड़क लोक निर्माण विभाग के रोहडू डिविजन के तहत है।
लोनिवि रोहडू़ डिविजन के एक्सईएन पवन कुमार गर्ग ने कहा एक कलवर्ट बंद हो गया था। इस वजह से पानी मंदिर परिसर में घुसा है। एसडीओ को मौके पर भेजा गया है। सड़क के पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के आदेश किए गए हैं।