फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, vollyball, tournament, kinnu win

Rampur Bushahar News: किन्नू की छात्राओं ने जीती शहीद पवन धंगल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 27 May 2024 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 07:37 PM IST
विज्ञापन
वीपी स्पोर्ट्स रामपुर की टीम को फाइनल में 2-1 से दी शिकस्त, छात्राओं ने शहीद पवन धंगल को समर्पित की जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए रामपुर के एकमात्र शहीद पवन धंगल की याद में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता पर किन्नू स्कूल की छात्राओं ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में वीपी स्पोर्ट्स रामपुर की टीम को हराकर मुकाबला 2-1 से जीता। इसमें प्रदेशभर से आई 30 टीमों ने भाग लिया। शहीद पवन धंगल मेमोरियल यूनाइटेड क्लब ज्यूरी की ओर से 22 से 26 तक ज्यूरी में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू और वीपी स्पोर्ट्स रामपुर की टीम के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इसमें किन्नू की छात्राओं ने रोमांचक बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले में वीपी स्पोर्ट्स रामपुर की टीम को 2-1 से शिकस्त दी। विजेता किन्नू टीम को ओपन वॉलीबाल महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने पर पर सात हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर रहे वीपी स्पोर्ट्स रामपुर को साढ़े तीन हजार नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में बेस्ट अटैकर किन्नू की दिव्यंका और बेस्ट लिब्रो स्वीटी को चुना गया। टीम की कप्तान सिमरन दिव्यंका स्वीटी मोक्षिता और यशिका ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम की कप्तान सिमरन ने बताया कि उन्होंने यह जीत शहीद पवन दंगल को समर्पित की है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि सेवानिवृत्त एडीसी कृष्ण लाल ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के प्रधान अजय नेगी, सचिव देवेंशुल गौतम, कोषाध्यक्ष दिग्विजय नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।


बाक्स
आनी का खबर

डीएफओ लूहरी सीएल राव ने कहा कि सूखा होने के कारण आग पर काबू पाना

मुश्किल है। उन्हें ने ग्रामीणों से अपील की है कि सूखे वाले इलाकों में

लापरवाही न बरते और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed