{"_id":"60f5b3e08ebc3e834027da77","slug":"rampur-news-virbhadra-singh-last-rights-thousands-people-came-in-padam-palace-rampur-rampur-hp-news-sml3774682110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं समेत सांत्वना देने पहुंचे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं समेत सांत्वना देने पहुंचे हजारों लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद सोमवार को पद्म पैलेस में धर्मशांति कार्यक्रम आयोजित हुआ। सोमवार सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोग सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई लोग भावुक भी हो गए। सुबह से लेकर शाम तक पद्म महल में लोगों का तांता लगा रहा।
धर्मशांति कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्वमंत्री आशा कुमारी, सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, विधायक नंदलाल, विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, विधायक विनय शर्मा, रोहडू़ के विधायक मोहन लाल ब्रामटा, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक चंद्र कुमार सोमवार को रामपुर पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह कोे ढांढस बंधाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और वह स्वयं रामपुर और रोहडू़ विस क्षेत्र का दौरा कर जनता से मिलेंगे। वह हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
पद्म पैलेस पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह जनता के बेटे के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का एक बहुत बड़ा राजनीतिक कद है। प्रदेश की जनता ने उन्हें अपार प्यार और स्नेह दिया है।