{"_id":"66001c549a25dd36d30c4792","slug":"rampur-news-treffic-plan-fag-fare-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-113863-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चार दिन तक वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी से होगी भारी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चार दिन तक वजीर बावड़ी वाया झाकड़ी से होगी भारी वाहनों की आवाजाही
विज्ञापन
जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर पुलिस ने किए यातायात प्लान बनाया, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
किन्नौर से शिमला की ओर जाने वाली बसें मिनी सचिवालय के समीप होंगी खड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के व्यापारिक केंद्र रामपुर शहर में 26 से 29 मार्च तक जिलास्तरीय फाग मेला आयोजित होगा। इन चार दिनों में शहर से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। हालांकि एचआरटीसी बसों की आवाजाही बराबर हो सकेगी। फाग मेले के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त कर दिए हैं। देवताओं के साथ बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए मेले में केवल एकतरफा स्टॉल लगाने का निर्णय लिया गया है। 26 मार्च से शुरू होने वाले चार दिवसीय ऐतिहासिक जिलास्तरीय फाग मेले के लिए प्रशासन, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान शहर में भारी और मालवाहक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। भारी वाहनों को वजीर बावड़ी वाया ब्रौ, झाकड़ी होकर किन्नौर की ओर भेजा जाएगा। हालांकि निगम की बसों की आवाजाही होती रहेगी। वहीं किन्नौर से शिमला की ओर जाने वाली बसें मिनी सचिवालय, शिमला से किन्नौर जाने वाली बसें नगर परिषद पुस्तकालय के सामने से खड़ी होंगी। मेले के दौरान चौधरी अड्डे में बसों का ठहराव नहीं होगा। डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि कोर्ट कांप्लेक्स से इंदिरा मार्केट तक पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखेंगे। अगर कोई वाहन सड़क के किनारे पार्क किया मिलेगा तो उसे क्रेन से उठाया जाएगा। क्रेन का खर्च वाहन मालिक से ही वहन किया जाएगा। वहीं देवताओं की शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक को एकतरफा रखा जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चप्पे-चप्पे और संवेदनशील जगहों रामपुर जगातखाना पुल, ब्रौ पुल और मुख्य बाजार में पुलिस की बराबर गश्त रहेगी। पुलिस के गश्त दल और क्विक रिएक्शन टीम का भी गठन किया गया है। उन्होंने देव श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
इनसेट
इस बार फाग मेले में दो दर्जन से अधिक देवी-देवता पहुंच रहे हैं। देवताओं की अधिक संख्या के चलते भीड़ अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौती रहेगा। कई वर्षों के बाद मेले में इतनी संख्या में देवी-देवता शामिल हो रहे हैं।