फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, training program, teacher,

Rampur Bushahar News: गुरुओं को खेल-खेल में पढ़ाने के सिखाएं जाएंगे गुर

Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ में प्री-प्राइमरी शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर सिखाए जाएंगे। मंगलवार को पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इसमें कल्पा और पूह खंड के 45 प्री-प्राइमरी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ उपप्रधानाचार्य सीजे नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों से प्री-प्राइमरी में गुणात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में प्राइमरी शिक्षकों को निपुण भारत निपुण हिमाचल लक्ष्य के तहत खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ बच्चों का शारीरिक, सामाजिक, भाषा, बौद्धिक, भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों को प्रेरित करने के साथ-साथ शिक्षण सामग्री भी तैयार की जाएगी। इसमें बच्चों को प्री-प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश और आने वाली कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। वहीं, डाइट रिकांगपिओ की ओर से जिला समन्वयक भालचंद्र नेगी ने अध्यापकों से आग्रह किया कि वे अभिभावकों को ज्यादा संख्या में सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए प्रेरित करें। विद्यार्थियों को रोचक और गतिविधि आधारित शिक्षा प्रदान करें। इस अवसर पर मुख्य वक्ता राजेंद्र नेगी, छेरिड़ नेगी, रमेश कुमार और शारदा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed