{"_id":"652d23bb5c5da57e770c5c56","slug":"rampur-news-tiya-selected-republic-day-pred-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-6953-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित हुई टीया चंकरोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित हुई टीया चंकरोला
विज्ञापन
पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयनित हुई सरस्वतीनगर कालेज की टीया चंकरोला
25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक हरियाणा में आयोजित होगा शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका टीया चंकरोला का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस शिविर इस बार 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक मनोहर मेमोरियल काॅलेज हरियाणा में आयोजित होगा। छात्रा के चयन से काॅलेज प्रबंधन में खुशी का माहौल है। दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया शिविर का आयोजन 11 अक्तूबर को बिलासपुर में हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय शिविर में टीया चंकरोला का चयन हुआ है। टीया 25 अक्तूबर से तीन नवंबर तक हरियाणा में आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेंगी। पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और इंटरव्यू के आधार पर स्वयंसेवियों का आकलन किया जाता है। टीया रोहड़ू के मेल्ठी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय एनएसएस कार्यक्रम प्रो. पवन कुमार, प्रो. प्रीति पांटा को दिया है। सरस्वतीनगर काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पीपी चौहान ने एनएसए इकाई और टीया को शुभकामनाएं दी हैं।