{"_id":"664367d73ffe94fa04061ff3","slug":"rampur-news-thoda-zonal-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-115959-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठोड दल शिला घूंड को शिकस्त देकर तोहनाल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठोड दल शिला घूंड को शिकस्त देकर तोहनाल बना विजेता
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के बैनर तले देहा-बलसन व घूंड की जोनल चैंपियनशिप ग्राम पंचायत बलघार के बलघार में हुई। इसमें 14 में से 12 टीमों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनाइक एमआर वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला ठोडा दल तोहनाल और ठोडा दल सूजड़ा के बीच हुआ। इसमें ठोडा दल तोहनाल ने जीत हासिल की जबकि दूसरे सेमीफाइनल में घूंड ने कढारनू को शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में तोहनाल ने शिला घूंड को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। तोहनाल को द्रोणाचार्य ट्रॉफी और 21,000 रुपये की नकद राशि और उपविजेता बनी शिला घूंड को अर्जुन ट्रॉफी और 11,000 रुपये की राशि से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता की चार टीमें ठोडा दल तोहनाल, शिला घूंड, ठोडा दल सूजड़ा और ठोडा दल कढारणू का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई। प्रतियोगिता में अव्वल और श्रेष्ठ खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न और 21,00 रुपये के पुरस्कार से नवाजा गया। महिला रस्साकशी की प्रतियोगिता का मुकाबला महिला मंडल धाड़मा और महिला मंडल घलाना के बीच हुआ। इसमें घलाना की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 11,00 की नकद राशि से नवाजा गया।
विज्ञापन
मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और भरत भूषण वर्मा ने नकद राशि भेंट की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश ठोडा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के महासचिव ओम प्रकाश मेहता, जोनल प्रधान मोहन ठाकुर, उपप्रधान चेत राम चंदेल, महासचिव दलीप सुमन, पूर्व भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बीएम नांटा और नरबीर दिलाईक सहित अन्य मौजूद रहे।