{"_id":"6505ad54389cd31208046344","slug":"rampur-news-theog-news-hindi-fortnight-celebret-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-5568-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाषण में गरिमा और निबंध में रजत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाषण में गरिमा और निबंध में रजत अव्वल
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में आयोजित हिंदी पखवाड़े में कवियों ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियाेग में शनिवार को हिंदी विभाग ने जिला भाषा विभाग के सहयोग से हिंदी पखवाड़े पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें हिंदी कविता के कई प्रसिद्ध कवियों ने विद्यार्थियों से अनुभव साझा किए। उन्होंने हिंदी कविता के लेखन और शिल्प के गुर बताए। कवि आत्माराम रंजन ने कहा कि कविता का आकर्षण यह है कि प्रत्येक आदमी कविता के माध्यम से बात करना चाहता है लेकिन गंभीर कविता के लिए लगातार बेहतर साहित्य पढ़ना और माहौल से जुड़े रहना जरूरी है। कवि दिनेश शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में सभी भाषाओं की दुर्गति हो रही है और मामला भाषा से अधिक संकेतों तक जा पहुंची है। ओम भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को ठियोग के जिला पुस्तकालय में उपलब्ध साहित्य, अध्यात्म और कविता से जुड़ी पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। सुनील ग्रोवर ने कविता के लिए व्यक्ति को संवेदना से जुड़े होने को जरूरी बताया। मोहन साहिल ने विद्यार्थियों से एक बेहतर इंसान बनने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. सत्य नारायण स्नेही ने किया। कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने कविता पाठ किया। इसमें अंजली, सुशील, तमन्ना, कृतिका, परीक्षा, साक्षी और कृतिका शर्मा शामिल रहे। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। हिंदी पखवाड़ा कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाषण में गरिमा, निबंध में रजत, कविता में तमन्ना आजाद, प्रश्नोत्तरी में साक्षी, नारा लेखन में कृतिका प्रथम रहीं। काॅलेज के कार्यकारी प्रधानाचार्य डाॅ राकेश शर्मा ने कवियों का स्वागत और आभार जताया।