फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, teacher, posts, vacant, katgoan,

Rampur Bushahar News: कटगांव स्कूल में शिक्षकों के पद खाली, विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित

Tue, 22 Aug 2023 10:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में शिक्षकों के कई पद खाली चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। शिक्षकों की कमी के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए अभिभावकों ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक कटगांव स्कूल में करीब दस विषयों के शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हुए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थी कैसे अपना भविष्य संवारेंगे, इसको लेकर अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। स्कूल में भौतिक विज्ञान का पद मार्च 2015, समाज शास्त्र का पद अगस्त 2017, शास्त्री का पद नवंबर 2021, पीटीआई का पद 2010, कॉमर्स के शिक्षक का पद अक्तूबर 2022, अर्थशास्त्र का पद मई 2022, टीजीटी नॉन मेडिकल का पद फरवरी 2021, गणित प्रवक्ता और जीव विज्ञान का पद मार्च 2023, रसायन विज्ञान का नवंबर 2018, अधीक्षक 2015 और लिपिक का पद वर्ष 2008 से रिक्त चल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि स्कूल में किस स्तर की शिक्षा विद्यार्थियों को मुहैया करवाई जा रही है। स्कूल में करीब 107 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षकों के अभाव में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी अध्यक्ष राजवंती नेगी, बीडीसी सदस्य कटगांव-क्राबा सुशील कुमार नेगी, प्रधान क्राबा पंचायत तेंजिन छोकिद नेगी, उपप्रधान कुशक पाल नेगी, उपप्रधान यांग्पा यशपाल नेगी, उपप्रधान काफनू शंकर भक्त नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष निचार मदन धनोरू और जिला सचिव देवा चारस ने सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक किन्नौर सुरेंद्र नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में शीघ्र 6,000 से अधिक भर्तियां की जानी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिले के स्कूलों में जल्द खाली पदों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed